SEBI ने हाल ही में F&O ट्रेडिंग के लिए कुछ नए नियम लागू की हैं, अब क्या होगा छोटे ट्रेडर का हाल किनका profit किनका loss होगा आए देखते हैं
लॉट साइज़ में बढ़ोतरी: इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए न्यूनतम कॉन्ट्रैक्ट साइज़ ₹15-20 लाख कर दी गई है, जो पहले ₹5-10 लाख थी। इसका उद्देश्य छोटे निवेशकों को रोकने के लिए यह नियम sebi ने ये नियम लागू किया है जिससे अति-जोखिम भरी सट्टा गतिविधियों से रोकना है। जिससे रिटेलर का नुकसान कम हो जाए
SEBI ने लिया बड़ा फैसला
उड़ गया सबका होश
साप्ताहिक एक्सपायरी पर प्रतिबंध: 20 नवंबर, 2024 से, प्रत्येक एक्सचेंज केवल एक बेंचमार्क इंडेक्स के लिए साप्ताहिक एक्सपायरी की अनुमति देगा। इसका मकसद बार-बार एक्सपायरी के कारण होने वाली लॉस को कम करना हेतु अस्थिरता को कम करना है।
SEBI क्या चाहती है
एक्सट्रीम लॉस मार्जिन (ELM): एक्सपायरी के दिन शॉर्ट ऑप्शंस पर 2% अतिरिक्त ELM अनिवार्य होगा, जो संभावित नुकसान को कवर करने में मदद करेगा। जैसे कि जहा पर शॉर्ट सेल में 1लाख से 1.50लाख लगेगी वहा पर 2000 हजार एकस्ट्रा देना होगा जैसे 1.60 हजार ELM ka नाम दिया है
जोखिम प्रबंधन को मजबूत करना: एक्सट्रीम लॉस मार्जिन (ELM) और इंट्राडे पोजीशन लिमिट की निगरानी के साथ, SEBI का उद्देश्य है कि बड़े और अचानक होने वाले बाजार झटकों के प्रभाव को कम किया जा सके। ये उपाय निवेशकों के पोर्टफोलियो की सुरक्षा के लिए हैं, खासकर अप्रत्याशित बाजार स्थितियों में।
कैलेंडर स्प्रेड लाभों को हटाना: फरवरी 2025 से, एक्सपायरी के दिन कैलेंडर स्प्रेड पर मिलने वाले कम मार्जिन का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम ट्रेडर्स को अपनी पोजीशन को पहले से रोलओवर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
प्रीमियम का अग्रिम संग्रह: 1 फरवरी, 2025 से, ऑप्शन खरीदने वाले को प्रीमियम का भुगतान अग्रिम रूप से करना होगा ताकि सभी लेन-देन से पहले प्रीमियम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इंट्राडे पोजीशन लिमिट की निगरानी: 1 अप्रैल, 2025 से, इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए इंट्राडे पोजीशन लिमिट की सक्रिय निगरानी होगी, जिससे बड़ी पोजीशन के कारण बाजार में अचानक होने वाली अस्थिरता को रोका जा सके।
बढ़ती सट्टेबाजी और अस्थिरता: SEBI ने पाया कि एक्सपायरी के दिन ट्रेडिंग में अत्यधिक सट्टा गतिविधि होती है, जो इंडेक्स के मूल्यों में उतार-चढ़ाव को बढ़ाती है। इसके चलते हफ्ते के किसी एक दिन ही एक्सपायरी की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है, जिससे नियमो को कम किया जा सके।
छोटे निवेशकों की सुरक्षा: छोटे और खुदरा रिटेलर अक्सर अधिक जोखिम उठाते हैं और नुकसान का सामना करते हैं। कॉन्ट्रैक्ट साइज़ बढ़ाकर और मार्जिन आवश्यकताओं को सख्त करके SEBI इन जोखिमों को कम करने का प्रयास कर रहा है ताकि केवल वही निवेशक इसमें भाग लें जो इन जोखिमों को वहन करने की क्षमता रखते हैं।
कैलेंडर स्प्रेड के साथ जुड़े जोखिम को कम करना: कैलेंडर स्प्रेड पर मिलने वाले लाभ को हटाने से, SEBI इस रणनीति के आधार पर एक्सपायरी के दिन होने वाली अत्यधिक गतिविधि को नियंत्रित करना चाहता है। इससे ट्रेडर्स पहले ही अपनी पोजीशन को रोलओवर करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जो कि बाजार की स्थिरता में मदद करेगा
इन परिवर्तनों का उद्देश्य ट्रेडिंग को अधिक संरचित बनाना और सट्टा गतिविधियों को नियंत्रित में बनाई करना है। F&O segment सट्टा बाजी के रूप में ना कहे





.webp)
Post a Comment